महासमुन्द
585 संक्रमित मिले, 3 की मौत
30-Apr-2021 9:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 अप्रैल। जिले में गुरूवार को कोरोना के 585 पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। साथ ही 370 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं और 3 की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार महासमुंद ब्लॉक में 201, बागबाहरा में 98, पिथौरा में 118, बसना में 76 और सरायपाली में 92 संक्रमित मिले हैं। कल गुरूवार को जिले में सर्वाधिक 1884 सैम्पल लिए गए। इनमें से रैपिड एंटीजेन के 1443 सैम्पल में 412 कई रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इसी तरह ट्रू नॉट के 107 सैम्पल में 67 और आरटीपीसीआर के 334 सैम्पल में से 106 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे