महासमुन्द
साहू समाज ने कोविड केयर सेंटर बागबाहरा के लिए दिए 200 एंटीबायोटिक इंजेक्शन
30-Apr-2021 9:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 अप्रैल। साहू समाज ने कोविड केयर सेंटर बागबाहरा में लगभग 02 लाख तक के सहयोग का बीड़ा उठाया है। इसी क्रम में चौथे चरण में भर्ती मरीजों के लिए एंटीबायोटिक इंजेक्शन का सहयोग किया गया।
सामाजिक पदाधिकारी लगातार स्वास्थ्य विभाग के संपर्क में है। साहू समाज के लोगों ने कहा है कि हमारे समाज की ओर से समय.समय पर इस तरह का सहयोग आगामी समय में भी किया जाएगा। ताकि इस विपत्तिकाल में किसी भी मरीज को कोई परेशानी न हो। इस अवसर पर अनुविभागीय दंडाधिकारी भागवत जायसवाल, तहसीलदार श्री मेहता, नगर पालिका अधिकारी श्री दुबे एवं इंजीनियर शशि प्रताप सिंह मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे