महासमुन्द
अलग-अलग मामलों में अवैध शराब के साथ 7 गिरफ्तार
29-Apr-2021 11:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 अप्रैल। थाना प्रभारी खल्लारी निरीक्षक दीपा केवट की टीम ने अलग अलग टीम बनाकर कल 28 अप्रैल को अवैध शराब रेड कार्यवाही करते हुए प्रकरण दर्ज किए हैं। थाना खल्लारी में आरोपी मंगेश्वर ध्रुव (21)ग्राम हड़ाबंद थाना खल्लारी, अभिषेक सिंह क्षत्रिय (34)राजिम रोड थाना महासमुंद, सुमित सिंह बग्गा (23)बीटीआई रोड थाना महासमुंद, संजय दास मानिकपुरी (29) वार्ड नंबर 24 कुमारपारा थाना महासमुंद, बंटी प्रजापति (30)वार्ड नंबर 24 कुमारपारा थाना महासमुंद, गोपी धीवर (22)निवासी वार्ड नंबर 18 कुर्मी पारा थाना महासमुंद, यशवंत विश्वकर्मा (24) निवासी वार्ड नंबर 18 कुर्मी पारा थाना महासमुंद को भारी तादात में महुआ शराब के साथ आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे