महासमुन्द

महासमुंद में भी अब 6 मई की सुबह तक लॉकडाउन
25-Apr-2021 11:31 PM
महासमुंद में भी अब 6 मई  की सुबह तक लॉकडाउन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 अपै्रल। 
महासमुंद जिले में भी कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई है। जिले में अब 06 मई की सुबह 6 बजे लॉकडाउन जारी रहेगा। कलेक्टर डोमन सिंह ने कल शनिवार की रात इस संबंध में आदेश जारी किया। पहले लॉकडाउन की अवधि 26 अप्रैल तक निर्धारित थी। लेकिन प्रदेशभर के सभी जिलों में कोरोना के बढ़ते मामले और राजधानी रायपुर सहित अन्य जिलों में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने उक्त फैसला लिया।

कल शनिवार को जारी आदेश में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक गोदामों में लोडिंग-अनलोडिंग का काम किया जा सकता है। इसी तरह रेस्टोरेंट से ऑनलाइन एप के माध्यम से सुबह 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक ऑनलाइन फूड की सुविधा दी जा सकती है। इस दौरान इन हाउस डाइनिंग और टेक-अवे की सुविधा बंद रहेगी। सरकारी राशन दुकानों के समय में और इजाफा किया गया है। अब उचित मूल्य की दुकानें सुबह 10.30 से शाम 4.30 बजे तक खुली रहेंगी। पहले दुकानें दोपहर 2 बजे तक खोलने का आदेश था। लॉकडाउन अवधि के दौरान सब्जियां, फल, किराना सामान डोर.टू.डोर बेची जा सकती है। इसके लिए सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक समय निर्धारित है। मिल्क पार्लर पहले की तरह सुबह 6.8 और शाम 5.7 बजे तक ही खुलेंगे और इस दौरान होम डिलीवरी की सुविधा भी होगी। चिकन, अंडा, मछली सहित मीट की केवल होम डिलीवरी की जा सकेगी। वो भी निर्धारित समय 6 से 2 बजे तक।
 


अन्य पोस्ट