महासमुन्द

चौथे चरण में महासमुंद के 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 4 लाख 90 हजार से अधिक लोगों को लगेगा वैक्सीन
24-Apr-2021 8:45 PM
चौथे चरण में महासमुंद के 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 4 लाख 90 हजार से अधिक लोगों को लगेगा वैक्सीन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 24 अप्रैल।
जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 4 लाख 90 हजार से अधिक लोगों को आगामी 1 मई से शुरू होने वाले चौथे चरण के कोविड वैक्सीनेशन प्रोग्राम में टीका लगाया जाना है।

 सत्र 2011 में हुए जनगणना के अनुसार जिले में 18 वर्ष से लेकर 44 वर्ष तक के कुल 4 लाख 90 हजार 556 लोग हैं। इन्हीं के आधार पर राज्य से वैक्सीन व वैक्सीनेशन सेंटर पर टीकाकरण किया जाएगा। चौथे चरण के वैक्सीनेशन शुरू होने से पहले ही जिला तीनों चरण के दूसरे डोज के वैक्सीनेशन ही बहुत प्रभावित है।
ज्ञात हो कि केंद्र सरकार ने 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाने का निर्णय लिया है।  इसमें टीके की कुछ राशि लेने की बात भी हुई थी। 

जिस पर राज्य सरकार ने सभी लाभार्थियों को नि:शुल्क वैक्सीन लगाने की घोषणा की थी। वर्तमान समय में राज्य में चौथे चरण के वैक्सीनेशन के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है। जिसमें कंपनी से वैक्सीन खरीदने व केंद्र सरकार से भी इस संबंध में चर्चाएं चल रही हैं। वैसेमहासमुंद जिले में गत 14 दिनों पहले कोविशील्ड के 4 हजार व कोवैक्सीन के 2 हजार डोज आए थे। इसमें से कोविशील्ड वैक्सीन खत्म हो गई है। इसके कारण दूसरे डोज की वैक्सीनेशन बहुत ही प्रभावित हो गई है। अभी भी स्वास्थ्य विभाग स्टेट से वैक्सीन आने का इंतजार कर रही है। 

कल शुक्रवार को जिले में कोवैक्सीन नहीं उपलब्ध होने के कारण पहले डोज का ही टीका लगाया गया। इसके तहत शुक्रवार को 6 सेंटरों में  वैक्सीनेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया। जहां कुल 93 लोगों को ही वैक्सीन लगाई गई। वर्तमान में जिले में लगभग 1350 कोवैक्सीन की डोज उपलब्ध है।

चौथे चरण के वैक्सीनेशन के संबंध में जिला उप टीकाकरण अधिकारी डा.् मुकुंद राव घोड़ेसवार ने बताया कि चौथे चरण के वैक्सीनेशन के लिए राज्य से किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। सूचना व निर्देश के आधार पर ही इसके लिए कार्ययोजना तैयार किया जाएगा।
 


अन्य पोस्ट