महासमुन्द

करोड़ों के विकास कार्य महासमुंद शहर में प्रगति पर
05-Apr-2021 4:33 PM
करोड़ों के विकास कार्य  महासमुंद शहर में प्रगति पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 अप्रैल।
शहर के विभिन्न वार्डो में प्रदेश की भूपेश सरकार की अनुशंसा से करोड़ों रुपयों की लागत से अनेक विकास कार्य प्रगति से संचालित है। प्रदेश सरकार की मंशा  महासमुंद शहर को महानगरों जैसी सुविधा प्रदान हो। जिसके चलते नगर पालिका व अन्य निर्माण एजेंसी के माध्यम से अनेक विकास कार्य प्रगति की दिशा में अग्रसर है। 

उक्त बातें प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार चन्द्राकर, नेता प्रतिपक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग व समस्त कांग्रेस पार्षद दल ने कही है। पार्षदों ने कहा है कि प्रदेश के मुखिया श्री बघेल, मंत्री शिव डहरिया, विधायक विनोद चन्द्राकर  के व्यक्तिगत रुचि के चलते महासमुंद शहर  को सर्वसुविधायुक्त और समस्याओं से मुक्त बनाने के लिए बंधवा तालाब के मेंढ़ पर सी सी रोड निर्माण, कुशाभाऊ  ठाकरे गार्डन में ओवर हैंड टैंक, सम्पवेल निर्माण, वार्ड क्रमांक 1 से वार्ड 8 तक  नाली निर्माण,एवार्ड क्रमांक 21 से 30 तक सी सी नाली निर्माण का कार्य जारी है।  

नेताओं ने आगे कहा है कि शहर के सभी  वार्डो  में इस वर्ष नए पाइप लाइन विस्तार से सफलता पूर्वक 3 पालियो में पेयजल की सुविधा शहरवासियों को प्रदान की जा रही है।
 


अन्य पोस्ट