महासमुन्द

5 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार
04-Apr-2021 4:48 PM
5 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

महासमुंद, 4 अप्रैल। बसना पुलिस ने बम्हनी चौक के पास वाहन चेकिंग के दौरान बाइक में सवार दो लोगों को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। ये दोनों ओडिशा से गांजा की तस्करी कर रहे थे। इनके पास से पुलिस ने 5 किलो गांजा बरामद किया है जिसकी कीमत 50 हजार रुपए आंकी गई है। 

 पुलिस ने दोनों आरोपियों को नारकोटिक्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। दोनों ओडिशा से गांजा लेकर बलौदाबाजार की ओर जा रहे थे। बसना थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर ने बताया कि गांजा तस्करी के आरोप में ग्राम परसोदा थाना झारबंद ओडिशा निवासी देवीचंद महानंद पिता बालमुकुंद 43 साल एवं कुशराम साहू पिता दुर्योधन साहू 44 साल को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 5 किलोग्राम गांजा मिला है। 

उन्होंने बताया कि ग्राम बम्हनी चौक के पास सडक़ में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। उसी समय ओडिशा की ओर से सीजी 04 डीडी 8961 आ रही थी। जिसमें दोनों आरोपी सवार थे। रोककर पूछताछ कर उनके पास रखे प्लास्टिक बोरी की तलाशी ली गई जिसमें पांच पैकेट गांजा मिला। दोनों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त वाहन व गांजा बरामद किया गया है। 
 


अन्य पोस्ट