महासमुन्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 25 मार्च। आम आदमी पार्टी महासमुन्द की जिला कार्यकारिणी एवं सदस्यों की बैठक कल महासमुन्द के झाबक प्लाजा में हुई जिसमें रायपुर से प्रमुख रूप से पधारे प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज उपाध्याय, प्रदेश सह संगठन प्रभारी दुर्गा झा की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष का चुनाव हुआ। इस दौरान सर्व सम्मति से भूपेन्द्र चन्द्राकर को निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया।
भूपेन्द्र चंद्राकर का नाम जिलाध्यक्ष हेतु प्रस्ताव संजय यादव महासमुन्द एवं समर्थन संतोष चंद्राकर बागबाहरा ने किया। सरायपाली, बसना, खल्लारी, महासमुन्द से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने ताली बजाकर ध्वनि मत से समर्थन किया। श्री चंद्राकर ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पार्टी ने आज मुझे जो जिम्मेदारी दी है, उसका मैं तन मन धन से पूर्ण रूप से पालन करने का प्रयास करूंगा। आम आदमी पार्टी का पूरे जिले के सभी गांव गांव तक संगठन निर्माण का प्रयास करूंगा एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली की जनता के लिए किए जा रहे कार्यों और विचारों को महासमुन्द की जनता तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा।
बैठक में जिले के चारों विधानसभा से पधारे कार्यकर्ताओ में प्रमुख से अभिषेक जैन, संजय यादव, संतोष चंद्राकर, शकील खान, आशिक हुसैन, राकेश झाबक, कादिर चौहान, शोभना यादव, शशि गिरी, पुनाराम निषाद, आशीष वाकड़े, रंजीत सिंह, हेमलाल साहू,चैन सिंह परमार, मोतीराम ध्रुव, मीनाक्षी लाल, गिरधारी प्रधान, भूषण सिन्हा, गिरवर यादव, मधु यादव, नरेंद्र राठौड़, खम्हण ध्रुव, खेमराज भट्ट, रामलाल ध्रुव, गौतम नेताम आदि उपस्थित थे।