महासमुन्द

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना
25-Mar-2021 4:23 PM
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना

केंदुवा में 47 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 25 मार्च।
उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण एवं सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद, सरायपाली विकासखंड के ग्राम केंदुवा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह में शामिल हुए। मंगल ध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 47 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। 
श्री नंद ने कहा कि शादी सामाजिक जीवन में एक महत्वपूर्ण अंग है। यह वर.वधु का नहीं बल्कि दो दिलों का मिलन और दो परिवारों का एक होना भी है। उन्होंने कहा कि समाज में हम सबकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। चाहे वह सामाजिक, संस्कृतिक, आर्थिक किसी भी क्षेत्र में हो हम सबको मिल.जुलकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना होता है। राज्य सरकार ने जनता की बेहतरी के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। जिनमें से एक मुख्यमंत्री विवाह कन्या योजना है। जिनका फायदा राज्य के हर पात्र वर्ग के व्यक्ति को मिल रहा है। उन्होंने नव दम्पत्तियों को आशीर्वाद और उनके सुखमय जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। 

जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल ने भी आशीर्वाद देते हुए कहा कि वर-वधु का नहीं बल्कि दो दिलों का मिलन और दो परिवारों का एक होना भी है। राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की राशि में 15 हजार रुपए से बढ़ोत्तरी करके 25 हजार रुपए कर दी है। इस अवसर पर समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सरायपाली जनपद अध्यक्ष कुमारी भास्कर, अमृत पटेल, गीता बंजारे, हेमचंद पटेल, जुगनू चंद्राकर, जनपद सदस्य माधव दास चौधरी, सोमेश्वर पटेल, आदित्य नारायण, तेजराम पटेल, अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली बीएस मरकाम, सीडीपीओ  गेंदलाल नारंग सहित अन्य नागरिक तथा विभाग के अधिकारी.कर्मचारी उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट