महासमुन्द
लहंगर में अखण्ड रामायण कल से
15-Mar-2021 3:57 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुन्द, 15 मार्च। ग्राम लहंगर में 16 मार्च से 19 मार्च तक तीन दिवसीय अखण्ड रामायण समारोह का आयोजन किया गया है जिसके मुख्य अतिथि विनोद चन्द्राकर विधायक महासमुंद, अध्यक्ष अमर अरुण चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य, विशेष अतिथि त्रिलोकी राधे श्याम ध्रुव उपाध्यक्ष जनपद पंचायत महासमुन्द, राधे लाल सिन्हा उपाध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी, मीना देवदास सरपंच लहंगर, पनकू राम ध्रुव वरिष्ठ कृषक लहंगर होंगे। इसमें भाग लेने वाले समस्त मानस मंडली को प्रोत्साहन राशि 501 रुपए समिति द्वारा नगद दे कर सम्मान किया जायेगा। उक्त जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष गौतम राम ध्रुव ने दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे