महासमुन्द

बिना मास्क के वाहन चलाने वाले 648 पर कार्रवाई
27-Feb-2021 4:35 PM
 बिना मास्क के वाहन चलाने वाले 648 पर कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 27 फरवरी।
कोविड.19 के बढ़ते प्रकरण और लोगों की लापरवाही को लेकर जिले के सभी अनुविभागीय व दंडाधिकारियों को बिना मास्क के वाहन चलाने वालों पर चलानी कार्यवाही करने को कलेक्टर ने निर्देश दिये हैं साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के उद्देश्य से समस्त दुकानदारों और जनता को जागरूक बनाने के लिए जिले में अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। 

शुक्रवार को जिले के सभी विकासखंडों में अनुविभागीय व दंडाधिकारी, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी व पुलिस प्रशासन द्वारा बिना मास्क के वाहन चलाने वाले 648 व्यक्तियों के कार्यवाही की गई। 
इस चालानी कार्यवाही के तहत 73 हजार 800 रुपए वसूल किया गया। महासमुन्द विकासखंड में 85 लोगों पर 8,500 रुपए बागबाहरा में 119 लोगों पर 19 हजार 900 रुपए, सरायपाली विकासखंड में 200 वाहन चालकों पर 20 हजार रुपए, नगर पंचायत बसना में 138 व्यक्तियों पर 13 


अन्य पोस्ट