महासमुन्द
सेना भर्ती रैली दुर्ग में 3 मार्च से
18-Feb-2021 3:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुन्द, 18 फरवरी। भारतीय थल सेना द्वारा सेना भर्ती रैली का आयोजन दुर्ग जिले के रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में आगामी 3 मार्च से आयोजित किया जा रहा है। यह भर्ती रैली 12 मार्च तक चलेगी। भर्ती रैली में केवल वे आवेदक ही भाग ले सकेंगे। जिनके द्वारा 31 मार्च 2020 तक आवेदन किया गया था और जिन अभ्यर्थियों ने सेना भर्ती के लिए आवेदन किये हैं, वे 17 फरवरी से 03 मार्च तक अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती के दौरान दुर्ग पहुंचने वाले प्रतिभागियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा सामाजिक संगठनों की सहायता से उनके रहने-खाने जैसी बुनियादी सुविधाएं भी मुहैय्या कराई जा रही है। इसके लिए बस स्टैंड सहित महत्वपूर्ण जगहों पर फ्लैक्स आदि के माध्यम से युवाओं को जानकारी देने की व्यवस्था की गई है। ताकि युवाओं को भटकना नहीं पड़े।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


