महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 17 फरवरी। सुबह से आसमान में हल्के बादल हैं और तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं। मंगलवार की शाम 4 बजे के बाद मौसम ने करवट ली। इसके साथ ही अंचल में तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी और तूफान के साथ कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदा बांदी हुई।
मौसम में आए बदलाव के कारण रात में ठंडी हवाएं चलने लगी। तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई है। मौसम में अचानक आए बदलाव का कारण चक्रीय चक्रवाती घेरे को बताया जा रहा है जो विदर्भ के ऊपर 0.9 किमी की ऊंचाई तक स्थित है। विपरीत हवाओं के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भी इसका असर हुआ है। जिले में अगले तीन दिनों तक इसका असर रहेगा और मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना जताई जा रही है।
प्रदेश के 17 और 18 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। प्रदेश के उत्तरी भाग में एक.दो स्थानों पर ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। प्रदेश में गर्जन वाले में एक बनने के कारण तेज हवा चलने, आकाशीय बिजली गिरने और उत्तरी भाग में ओलावृष्टि की संभावना है।


