महासमुन्द

क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन
15-Feb-2021 7:16 PM
क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 15 फरवरी।
नगरपंचायत तुमगांव में लिजेंड इलेवन क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके समापन समारोह में राकेश चंद्रकार अध्यक्ष नपं तुमगांव, निखिलकांत साहू पार्षद नगरपालिका, अमर चंद्रकार सदस्य जिला पंचायत, पप्पू पटेल उपाध्यक्ष, हर्ष शर्मा एल्डरमैन, कपिल साहू, शाहबाज राजवानी, वैभव मिश्रा, हुलेश साहू उपस्थित थे। 

समापन समारोह में अथितियों द्वारा पूजा अर्चना होने के तत्पश्चात फाइनल मैच खेला गया। पार्षद निखिलकांत ने कहा कि खेल मनुष्य के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। वर्तमान दौर में क्रिकेट सर्वाधिक लोकप्रिय खेल है। खेल मनुष्य में ऊर्जा जागृत करने के साथ ही सकारात्मक भाव भी जागृत करता है। खेल को खेल भावना के साथ साथ अनुशासन के साथ खेला जाना चाहिए। बड़े गर्व की बात है कि तुमगांव में प्रत्येक वर्ष खेल प्रतियोगिता को उत्सव के रूप में मनाया जाता है। ऐसे आयोजनों से आपसी सद्भाव बढ़ता है। उन्होंने अनुशासन के साथ उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करने के लिए दोनों टीमों के खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

 


अन्य पोस्ट