महासमुन्द
ट्रैफिक बूथ पर पोस्टर, हटाया
07-Feb-2021 4:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुन्द, 7 फरवरी। शहर के कांग्रेस भवन चौक में स्थित ट्रैफिक बूथ यातायात जवानों के सहूलियत के लिए बनाया गया था ताकि बूथ में खड़े होकर जवान ट्रैफिक संभाल सकें पर बूथ के चारों ओर विज्ञापन सम्बंधी पोस्टर लगाए जाने से आए दिन जवानों को सडक़ पर ही खड़े होकर ड्यूटी करनी पड़ रही है। लगातार हो रही इस परेशानी को देखते हुए यातायात विभाग ने यहां से कल बूथ ही हटा दिया। यातायात प्रभारी दीपेश जायसवाल ने खुद खड़े होकर बूथ हटवा दिया। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक बूथ के चारों ओर लगातार पोस्टर लगाए जा रहे थे इसलिए उसे हटा दिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


