महासमुन्द
राष्ट्रपति पुरस्कार से कमांडेंट कठुतिया सम्मानित
29-Jan-2021 7:07 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बसना, 29 जनवरी। बसना शहर के पुलिस अधिकारी शिवकुमार कठुतिया को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए 26 जनवरी को राजभवन में राज्यपाल अनुसुईया उइके के हाथों राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। श्री कठुतिया बसना नगर के वार्ड क्र 14 के मूल निवासी हैं, जो कि वर्तमान में अंबिकापुर छग में सेना प्रमुख कमांडेंट पर पदस्थ हैं। वे अपने विभागीय सेवा के 16 वर्ष के कार्यकाल में 35 से 40 नगद, 55 से 60 प्रशंसा पत्र से सम्मानित किए जा चुके हैं। उनको राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने पर बसना नगर में हर्ष का माहौल है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे