महासमुन्द

वाहन की ठोकर, बाइक सवार महिला की मौत, एक जख्मी
21-Jan-2021 2:37 PM
वाहन की ठोकर, बाइक सवार महिला की मौत, एक जख्मी

छत्तीसगढ़ संवाददाता
महासमुंद, 21 जनवरी।
आज दोपहर बसना-पदमपुर मार्ग में बंसुला के परसकोल चौक पर सडक़ दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई है, वहीं एक घायल हो गया। मृतका की उम्र 40 से 45 वर्ष बताई जा रही है। हादसे के बाद लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है और घटना स्थल पर चक्काजाम की स्थिति बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर लगभग 1 बजे सडक़ में काफी भीड़ थी और बाइक सवार दोनों को एक वाहन टक्कर मारकर भाग निकला। बाइक सवार दोनों नीचे गिर गये और महिला का सिर टक्कर मारने वाले वाहन के पीछे चक्के में आ गया, जबकि बाइक चालक वाहन सहित बाजू में जा गिरा। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। बाइक चालक को भी चोटें आई है और उसे अस्पताल भेज दिया गया है। 

इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है और घटना स्थल पर  चक्काजाम की स्थिति बनी हुई है। मृतका ग्राम परसकोल निवासी हंै। दोपहर दो बजे समाचार लिखे जाने तक घटना में मृत और घायल का नाम पुलिस को मालूम नहीं चला है। मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच कर रही है।

 


अन्य पोस्ट