महासमुन्द
137 बोरा धान बरामद
17-Jan-2021 4:54 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुन्द, 17 जनवरी। राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम ने जिले में कल शनिवार को अवैध धान भंडारण करने वाले 5 लोगों से 137 बोरा धान 54.08 क्विंटल जब्त किया। जानकारी अनुसार इनमें महासमुन्द तहसील के ग्राम भोरिंग निवासी सत्यपाल साहू से 25 बोरी धान, बागबाहरा तहसील के ग्राम तेंदुकोना निवासी सोमनाथ अग्रवाल से 12 बोरी धान एवं बागबाहरा निवासी सुरेश कुमार बाघमारे से 16 बोरी धान जब्त किया गया। इसी प्रकार बसना तहसील के ग्राम जेवरा निवासी दयानिधि साव से 26 बोरी धान एवं सरायपाली तहसील के ग्राम कोयलबहाल निवासी धर्मेन्द्र साहू से 40 बोरी धान जब्त कर उचित कार्यवाही की गई। अब तक जिले में कुल 364 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें 11376 बोरा धान 4550.4 क्विंटल जब्त किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे