महासमुन्द
324 बोरा धान जब्त
06-Jan-2021 4:23 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुन्द, 6 जनवरी। कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देशानुसार राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम ने जिले में 5 प्रकरणों पर 324 बोरा धान अर्थात् 129.6 क्विंटल धान जप्त किए गए। प्राप्त जानकारी अनुसार इनमें बागबाहरा तहसील के ग्राम हाथीबाहरा निवासी कमलेश सिंह ठाकुर से 15 बोरी, पिथौरा तहसील के ग्राम डोंगरीपाली निवासी टुनटनिया से 84 बोरी, महासमुन्द तहसील के ग्राम अछोला निवासी जीवन लाल साहू से 25 बोरी, ग्राम बेलटुकरी निवासी भुवन लाल साहू से 30 बोरी धान जप्त किया गया तथा सरायपाली तहसील के अंतर्गत अंतर्राज्यीय 01 टाटा वाहन जप्त कर उचित कार्यवाही की गई। बता दें कि अब तक जिले में कुल 184 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जिनमें 9592 बोरा धान अर्थात् 3836.8 क्विंटल धान की जप्ती की गई है। इनमें 11 वाहन भी शामिल हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे