महासमुन्द

जनपद अध्यक्ष के निधन पर संसदीय सचिव ने जताया शोक
05-Jan-2021 4:42 PM
जनपद अध्यक्ष के निधन पर संसदीय सचिव ने जताया शोक

महासमुन्द, 5 जनवरी। जनपद अध्यक्ष भागीरथी चन्द्राकर के  निधन पर संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चन्द्राकर ने गहरा शोक जताया है।गौरतलब है कि जनपद अध्यक्ष भागीरथी चन्द्राकर कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और उनका उपचार रायपुर हॉस्पिटल में चल रहा था। उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। संसदीय सचिव श्री चन्द्राकर ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से पार्टी को गहरी क्षति हुई है इसकी भरपाई मुश्किल है। उन्होंने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

 


अन्य पोस्ट