महासमुन्द

कार की चपेट में शिक्षक की मौत, वृद्धा घायल
20-Nov-2026 8:10 PM
कार की चपेट में शिक्षक की मौत, वृद्धा घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुन्द, 20 नवम्बर। सरायपाली-नवरंगपुर-सारंगढ़ मार्ग पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बसना ब्लॉक के ग्राम केवटापाली निवासी शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोडक़र फरार हो गया।

 कैलाश साहू अचानकपुर में शिक्षक थे। बताया जा रहा है कि नवरंगपुर-सारंगढ़ मार्ग पर कार क्रमांक सीजी 04 क्यूपी 1854 के चालक ने कथित तौर पर तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए पहले कैलाश साहू को अपनी चपेट में ले लिया।

 टक्कर इतनी जोरदार थी कि उन्हें गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसी दौरान 65 वर्षीय अंबिकाबाई साहू भी कार की चपेट में आकर घायल हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद कार चालक वाहन को घटनास्थल पर ही छोडक़र फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सरायपाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस दुर्घटना में शामिल वाहन के आधार पर फरार चालक की तलाश में जुटी है।इस हादसे की खबर से ग्राम केवटापाली सहित क्षेत्र में शोक की लहर है।


अन्य पोस्ट