महासमुन्द

पटवारियों के समर्थन व डीए को लेकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली कल
17-Nov-2026 8:43 PM
पटवारियों के समर्थन व डीए को लेकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली कल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 17 नवम्बर। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन महासमुंद द्वारा जिले में बर्खास्त पटवारियों के आंदोलन के समर्थन एवं 3 प्रतिशत महँगाई भत्ता को लेकर 18 नवंबर को दोपहर प्रांतीय आह्वान पर आक्रोश रैली निकालने का निर्णय लिया गया है।

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक टेकराम सेन ने बताया कि सरकार द्वारा कर्मचारी अधिकारियों का 3 प्रतिशत डी.ए. लंबित रखा है एवं एरियर्स तो 2018 से आज पर्यन्त नहीं दिया गया है जो कर्मचारियों के अधिकार का हनन है एवं पटवारियों के जायज मांगों को सरकार द्वारा कुचलने का प्रयास किया जा रहा है जिससे प्रदेश के कर्मचारी अधिकारियों में आक्रोश व्याप्त हो चुका है। श्री सेन ने बताया कि आक्रोश रैली आंदोलन की शुरुआत है इसके पश्चात प्रात व्यापी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

फेडरेशन के महामंत्री दिलीप तिवारी, सचिव दीपक तिवारी, कोषाध्यक्ष शिवरचंद्रकार, सिराजबक्श, ओमनारायण शर्मा, संदीप तिवारी, अरुण प्रधान, मनीष ठाकुर, राकेश थवाईत, कमल यादव, उमेश साहू ने कहा कि प्रदेश के समस्त कर्मचारियों को 3त्न लंबित महँगाई भत्ता देय तिथि से एरियर्स सहित प्रदान करें एवं पूर्व के एरियर्स की को (राशि) देने की घोषणा करे। कर्मचारियों का कहना है कि महँगाई भत्ते का लाभ समय पर मिले एवं पटवारी साथियों के ऊपर कार्यवाही बंद करें इसी मांग को लेकर आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संरक्षक मंडल से प्रमोद तिवारी, उमेश भारती गोसांई, चमन चन्द्राकर, अशोक गिरि गोस्वामी, कमलेश ध्रुव, डॉ. रामकुमार चन्द्राकर, एस.पी. ध्रुव, शिवकुमार साहू, भैयाराम चन्द्राकर, सहित सभी पदाधिकारियों ने एक सुर कहा कि शासन के कर्मचारी विरोधी नीतियों का घोर विरोध किया जाएगा सभी ने कहा कि यह आंदोलन की शुरुआत है आने वाले दिनों में यह उग्र रूप धारण करेगा।-


अन्य पोस्ट