महासमुन्द
महासमुंद,15 नवम्बर। शहर कांग्रेस कमेटी महासमुंद में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप मनाई गई। इस दौरान कांग्रेसजनों ने पं. नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुरमीत चावला ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के मुख्य वास्तुकार थे। जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाने के साथ-साथ स्वतंत्र भारत को विकास की एक नई और सुदृढ़ दिशा दी।
पीसीसी के पूर्व प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला, शहर मंडल अध्यक्ष खिलावन बघेल,पार्षद मुस्ताक खान, गुलशन साहू, जय देवांगन,नुकेश महंत और सोनम बंसोड ने संबोधित किया। इस अवसर प्रमुख रूप से महेन्द्र चन्द्राकर,नितेंद्र बैनर्जी, मिंदर चावला, तबरेज खान, गोपीचंद तारक, आदि उपस्थित थे।
राजू यादव, डॉ एजाज नकवी, टोमन कागजी, बसंत चंद्राकर, नुकेश महंत, गोपी पाटकर समेत अन्य उपस्थित थे।