महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,12 नवम्बर। जिले में अलग-अलग जगह जुआ खेलते 13 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
ग्राम बढ़ाईपाली स्कूलपारा दुर्गा चौक के पास रंगमंच में जुआ खेलते चार जुआरियों के कब्जे से नगदी 1700 रुपए जब्त कर आरोपियों को जेल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार 7 नवम्बर को थाना तेन्दूकोना पुलिसने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बढाईपाली स्कुलपारा के दुर्गा चौक के पास रंगमंच में रुपए पैसों से हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे योगेश कुमार, हरिश कुमार बरिहा, कार्तिक राम बरिहा, हीराधर लहरे सभी निवासी ग्राम बढ़ाईपाली थाना तेन्दुकोना के कब्जे से कुल नगदी रकम 1700 रुरुपए, 52 पत्ती ताश बरामद कर सभी के खिलाफ धारा 3-2 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
इसी तरह थाना पिथौरा पुलिस ने 11 नवम्बर को वार्ड नंबर 05 गौरा-गौरी चौक रामसागर पारा के पास खुले मैदान में अवैध रूप से ताश खेलते 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए जुआडिय़ों के नाम चमन चौहान, त्रिलोचन दीवान, रामनाथ चौहान, मुकेश चौहान, सुमीत प्रजापति, उत्तम पांडे, फागुराम सेन, नीरज ताण्डी, शशिकांत ऊर्फ बुटू साकिन पिथौरा हैं। आरोपियों के कब्जे से एक सेट 52 पत्ती ताश, नगदी रकम 8000 रुपए, चार नग मोबाइल जब्त कर धारा 3-2 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 112, बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मामला अजमानजीय होने से गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।