महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 11 नवम्बर। शहर के सिटी स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित काली पूजा में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मां काली के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि मां काली शक्ति, साहस और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक हैं। उनकी आराधना से हमें अन्याय और बुराइयों के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा मिलती है। धार्मिक आयोजन हमारी आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने के साथ ही समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता की भावना को भी बढ़ावा देते हैं।
उन्होंने आयोजन में उपस्थित बंग समाज के सदस्यों सहित अन्य श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे लगाए और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भाजपा नेता रमेश साहू, संदीप घोष, हनीश बग्गा, शरद मराठा, दिनेश रूपरेला, आकाश पांडे सहित बंग समाज के सम्मानित सदस्य गण एवं श्रद्धालुगण उपस्थित थे।