महासमुन्द

बुनियादी सुविधाओं की मांग, वनांचल के 21 गांव, ग्रामीणों का आंदोलन और अनशन जारी
11-Nov-2026 8:32 PM
बुनियादी सुविधाओं की मांग, वनांचल के 21 गांव, ग्रामीणों  का आंदोलन और अनशन जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 11 नवंबर। बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वनांचल अंतर्गत आने वाले 21 गांवों के ग्रामीण अपनी मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर पिछले 1 नवंबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। आंदोलन अब अनशन की ओर बढ़ रहा है।

जन संघर्ष समिति के अध्यक्ष अनिरुद्ध दीवान के अनुसार, आजादी के इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी इन गांवों में बिजली, पक्की सडक़ों और सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के तहत वन अधिकार पट्टा प्रदान करने जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं।

 इन मांगों को लेकर 21 गांवों के ग्रामीण प्रतिदिन बड़ी संख्या में शामिल होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक शासन-प्रशासन द्वारा उनकी मांगों का निराकरण नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।


अन्य पोस्ट