महासमुन्द
जुआ खेलते 9 बंदी
07-Nov-2026 4:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 नवम्बर। महासमुंद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस की स्पेशल टीम जुए के अड्डों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। कल 6 नवम्बर को थाना बागबाहरा पुलिस ने भानपुर तालाब के किनारे,बरगद पेड़ के नीचे जुआ खेलते 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में हर्ष गोरले हरनादादर, राजेंद्र से_ी संबलपुर, प्रशांत यदु बागबाहरा, लेखराम निषाद बागबाहरा, कौशल ध्रुव बागबाहरा, मुकेश ठाकुर बागबाहरा, बसंत शर्मा बागबाहरा, धनवार साहू खुर्शीपार बागबाहरा तथा लुमकरण नायक सुनसुनिया बागबाहरा शामिल हैं।
इनके कब्जे से कुल नगदी रकम 22,720 रुपए, 6 मोबाइल, 5 मोटर सायकल एवं 52 पत्ती ताश सहित जुमला कीमती 2लाख, 38 हजार 720 रुपए जब्त कर आरोपियों के विरूद्ध जुआ प्रतिषेध अधिनियम तहत कार्रवाई की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे