महासमुन्द
महासमुंद,6 नवम्बर। पटेवा पुलिस ने ग्राम मुनगासेर में जुआ खेल रहे 8 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी सहित कुल 5.16 लाख की संपत्ति जब्त की है। कल 4 नवंबर थाना पटेवा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के ग्राम मुनगासेर में सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे 08 आरोपियों को पकड़ा। जुआ फ ड़ से 16 हजार रुपए नगद, 52 पत्ती ताश, 6 दोपहिया वाहन, एक स्कॉर्पियो वाहन तथा 05 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत 5 लाख,16 हजार ेआंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों में जोगिन्दर निषाद, नागेश्वर खडिय़ा, आशीष रघुवंशी, रोहित कुमार यादव, साहिल यादव सभी निवासी मुनगासेर तथा सुनील लहरी, संतोष टंडन, जितेन्द्र कुर्रे तीनों निवासी पचरी थाना पटेवा जिला महासमुंद शामिल हैं।