महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 नवम्बर। महासमुंद जिले के थाना बसना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में जिला कालाहांडी ओडिशा में गांजा सप्लाई करने वाले अजेश नायक और फिलिप नायक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि दोनों ही आरोपी व्यावसायिक मात्रा में गांजा उपलब्ध कराते थे। इनके खिलाफ पुख्ता तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 4 नवंंंंंंंबर को ओडिशा से गिरफ्तार किया था।
मामला यह है कि 1अगस्त 2025 की रात्रि 9 बजे थाना बसना पुलिस टीम ने थाने के सामने ही ओडि़शा पदमपुर की ओर से आ रही कार को रोकने की कोशिश की। लेकिन कार तेज गति से बिलाईगढ़ रोड की ओर आगे बढ़ गई। पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर पीछा किया। आरोपी जगदीशपुर रोड स्थित खेमड़ा तालाब के पास बसना में गाड़ी छोडक़र अंधेरे का फ ायदा उठाते हुए फरार हो गए।
पुलिस ने गवाहों के समक्ष उक्त कार की तलाशी ली तो कार की पिछली सीट में रखी तीन प्लास्टिक बोरियों से कुल 46.600 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। थाना बसना में अपराध दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। फरार अज्ञात आरोपियों की पतासाजी शुरू हुई। वाहन के स्वामित्व, टोल के फास्टैग विवरण, मोबाइल टावर लोकेशन, सीएएफ और सीडीआर का सूक्ष्म तकनीकी विश्लेषण में किया गया।
जांच में यह स्पष्ट हुआ कि मध्य प्रदेश के अंतरराज्यीय तस्कर अंकित पाल, आकाश कुशवाहा और पुष्पराज सिंह तोमर ओडि़शा से गांजा खरीदकर मध्य प्रदेश ले जा रहे थे। पुलिस से बचने बसना में गाड़ी छोडक़र नागपुर भाग गए थे। पुलिस ने गाड़ी छोडक़र भागे इन तीनों अज्ञात तस्करों की पहचान किया। उनसे पता चला कि 31जुलाई 2025 को ग्राम मार्डिंग, जिला कालाहांडी ओडि़शा में सप्लायर अजेश नायक और फिलिप नायक ने उन्हें गांजा उपलब्ध कराया था। पुख्ता तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कल 4 नवम्बर को ओडि़शा जाकर दोनों मुख्य गांजा सप्लायरों को भी गिरफ्तार कर लिया है।