महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,4 नवम्बर। जिले की मिठाई दुकानों खाद्य विभाग की कार्रवाई जारी है। जनसम्पर्क विभाग से जारी खबर के अनुसार बसना बस स्टैंड स्थित मेसर्स चिंटू वीरे दा रेस्टोरेंट से पके बिरयानी चावल का विधिक नमूना संकलित किया गया। रेस्टोरेंट के किचन में स्वच्छता का अभाव पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा सुधार सूचना जारी करने की अनुशंसा की गई। इसके साथ ही मेसर्स सत्कार स्वीट्स एवं मेसर्स बीकानेर स्वीट्स,बसना का भी निरीक्षण किया गया।
इसी तरह 2 नवंबर को पिथौरा स्थित मेसर्स पराग स्वीट्स से भुंजा पेड़ा, काजू कतली एवं पेड़ा के निगरानी नमूने लिए गए। वहीं मेसर्स प्रतीक स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट के निर्माण परिसर का निरीक्षण कर पेड़ा का विधिक नमूना संकलित किया गया। यहां किचन में स्वच्छता की कमी पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा सुधार सूचना जारी करने की अनुशंसा की गई है।