महासमुन्द

गांजा संग गुजरात के 2 बंदी
03-Nov-2026 6:24 PM
गांजा संग गुजरात के 2 बंदी

महासमुंद, 3 नवम्बर। अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर बस का इंतजार कर रहे 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में बरामद गांजा 42 हजार 710 किलो कीमती 21 लाख, 35 हजार 500 रुपए बताई गई है।

थाना कोमाखान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एनएच 353 काली मंदिर ग्राम टेमरी में  1 पुरूष एवं 1 महिला 4 बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर बस का इंतजार कर रहे हंै। सूचना पर तत्कल घेराबंदी कर आरोपियों से पूछताछ की गई। आरापियों ने अपना नाम धर्मेश कुमार वसाव, मिली करूण दोनों निवासी गुजरात बताया। बताया कि उक्त गांजे को बालीगुड़ा ओडिशा से खरीदकर अहमदाबाद गुजरात से जा रहे थे। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।


अन्य पोस्ट