महासमुन्द

नशीली कप सिरप संग नाबालिग समेत 3 बंदी
03-Nov-2026 6:23 PM
 नशीली कप सिरप संग नाबालिग समेत 3 बंदी

महासमुंद, 3 नवम्बर। बसना पुलिस ने पलसापाली बेरियर पर वाहन चेकिंग के दौरान अवैध नशीली कफ  सिरप की तस्करी करते  2 आरोपी और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है।

बीते 31नवम्बर को थाना बसना पुलिस ग्राम पलसापाली स्थित पलसापाली बेरियर पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ओडि़शा की ओर से एक काले रंग की मोटर सायकल से आ रहे 3 व्यक्तियों की तलाशी ली गई और उनके संयुक्त कब्जे में रखे एक महरून रंग के पि_ू बैग के अंदर से अवैध नशीली दवाई कफ सिरप कुल 49 बरामद किया गया।

आरोपियों ने पूछताछ में उक्त अवैध नशीली कफ  सिरप को ओडि़शा से खरीदकर बिक्री हेतु रायपुर छत्तीसगढ़ ले जाना स्वीकार किया।  गिरफतार आरोपियों में भुवन, लक्ष्मी नारायण सिंह ठाकुर तथा एक नाबालिग निवासी सभी रायपुर को गिरफ्तार किया गया। बरामद सिरप की कीमत लगभग 10 हजार रुपए बताई गई है।


अन्य पोस्ट