महासमुन्द
विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन
02-Nov-2026 7:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 2 नवम्बर। महासमुंद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरोंडाबाजार में रविवार को आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रमों में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इसमें सीसी रोड, मिनी हाई मास्क लाइट, बरोंडाबाजार एवं परस_ी अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का भूमिपूजन, शेड, मुक्तिधाम, प्रतीक्षालय परस_ी, देवगुड़ी में कृषक मजदूर भवन, पानी टैंकर का लोकार्पण कार्य शामिल हैं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू, मंडल महामंत्री साजन यादव, डॉ माखन सिन्हा, जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर,संदीप घोष, गोविंद ठाकुर के अलावा सैकड़ों पदाधिकारी शामिल हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे