महासमुन्द

88 किलो गांजा संग महाराष्ट्र के 6 बंदी
01-Nov-2026 8:16 PM
88 किलो गांजा संग महाराष्ट्र के 6 बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 1 नवंबर। पटेवा पुलिस ने अंतर-राज्यीय गांजा तस्करी और पायलेटिंग कर रहे महाराष्ट्र के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 88 किलो गांजा (कीमत 44 लाख रुपये), एक पिकअप, एक स्विफ्ट डिजायर कार, नगदी और मोबाइल सहित कुल 53.73 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद की है।

पटेवा पुलिस को सूचना मिली थी कि एक स्विफ्ट डिजायर कार और एक सफेद पिकअप वाहन में अवैध रूप से गांजा ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर एनएच-53 स्थित थाने के सामने नाकाबंदी की गई।

कार को रोककर पूछताछ और तलाशी लेने पर उसमें कुछ नहीं मिला, लेकिन उसके पीछे आ रहे संदिग्ध पिकअप वाहन की तलाशी लेने पर उसमें लदी तीन प्लास्टिक बोरियों से कुल 88 किलो गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके पर गवाहों के समक्ष गांजा जब्त कर आरोपियों सिद्धार्थ दानडे, सचिन मदन सोनवानी,  बद्रीनाथ प्रहलाद राव खुरमुटे, शंकर तुकाराम डिग े(पायलेटिंग वाहन), विशाल संतोष खाडे,  दीपक खर्से सभी निवासी महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया और सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस इस मामले में एंड-टू-एंड जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट