महासमुन्द
पिथौरा, 1 नवंबर। कांग्रेस नेता अंकित बागबाहरा ने कहा है कि पटवारियों और धान खरीदी केंद्र के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण किसानों के सामने समस्याएं बनी हुई हैं। उन्होंने बताया कि आगामी 8 नवंबर को दीपावली का त्योहार है। इस दौरान अगेती किस्म (अर्ली वैरायटी) की धान की फसल काटने वाले किसान बिक्री का इंतजार कर रहे थे और अन्य फसलें पकने की स्थिति में थीं, तभी अर्नब तूफान से फसलों को नुकसान पहुंचा है। अंकित बागबाहरा ने राज्य सरकार से मांग की है कि नुकसान का आकलन कराकर दीपावली से पहले किसानों के खातों में मुआवजे की राशि अंतरित की जाए, ताकि किसान दीपावली मना सकें और बाजार में भी नकदी का प्रवाह हो सके।उन्होंने उल्लेख किया कि पटवारियों की हड़ताल के कारण एग्रीस्टेक, फौती नामांतरण तथा आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने के कार्य प्रभावित हुए थे।
इस संबंध में बागबाहरा एसडीएम से बात करने पर उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व आदेश जारी कर संबंधित क्षेत्र के राजस्व निरीक्षकों (क्रढ्ढ) को ये कार्य सौंपे गए हैं ताकि आमजन को समस्या न हो।
अंकित बागबाहरा ने सरकार से तूफान से हुए नुकसान का आकलन कर दीपावली से पूर्व मुआवजा देने और बीमा कंपनियों से समन्वय कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।