महासमुन्द

बारिश में खराब हुए धान करपा को मिलेगा फसल बीमा क्षतिपूर्ति-हितेश
31-Oct-2026 7:17 PM
बारिश में खराब हुए धान करपा को मिलेगा फसल बीमा क्षतिपूर्ति-हितेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुन्द, 31 अक्टूबर। किसान नेता हितेश चंद्राकर ने विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को धान कटाई उपरांत करपा के खराब होने पर भी क्षतिपूर्ति का प्रावधान है।

 सिंचाई परियोजनाओं के लिए आंदोलनरत किसान नेता हितेश चंद्राकर ने कटाई कर खेत सूखने पड़े किसानों को फसल बीमा क्षतिपूर्ति कि नियमों की जानकारी दी है कि ऐसे किसान जिनकी धान की फसल कट चुकी है और खेत में सुखाने के लिए रखी हुई है तथा अरनब (अरब सागर/बंगाल की खाड़ी से उत्पन्न) तूफान, चक्रवात, चक्रवाती वर्षा, बेमौसम वर्षा अथवा अन्य अधिसूचित प्राकृतिक आपदा के कारण फसल को नुकसान हुआ है, वे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत व्यक्तिगत क्षति का दावा कर सकते हैं। जिसमें नियमानुसार क्षति की सूचना घटना के 72 घंटे के भीतर देना अनिवार्य है।

बताया है कि सूचना देने के लिए टोल-फ्री नंबर 14447 पर कॉल करें और बीमित किसान अपनी पॉलिसी/आवेदन संबंधी जानकारी अवश्य अपने पास रखें। बीमा कंपनी के कर्मचारी क्षति का आकलन व्यक्तिगत खेत के आधार पर किया जाएगा। क्षतिपूर्ति की राशि प्रति हेक्टेयर सिंचित में 66000 रु एवं असिंचित में 49500रु. है।

यह प्रावधान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत लागू है। समय पर सूचना दें।आपका दावा सुरक्षित रहेगा। अगर टोल फ्री नंबर पर सूचना नहीं हो पा रही है तो संबंधित विकासखंड के कृषि विकास अधिकारी को दें।

उन्होंने जिला कलेक्टर से भी आग्रह किया है कि फसल बीमा कंपनी एवं अधिकारी उपसंचालक कृषि विभाग को निर्देशित करें कि जिले के समस्त आर ई ओ के माध्यम से किसानों को अविलंब सूचित कराएं कि कटाई हो चुके खेत में सूखने के लिए पड़ा करपा को न उठाएं और बीमा कंपनी के कर्मचारी के साथ जाकर क्षति का आकलन करें। क्योंकि हाथ से कटाई करने वाले छोटे एवं गरीब किसान होते हैं अगर इनको मुआवजा नहीं मिल पाया तो उनके पांच माह खून पसीना का  मेहनत पानी में फिर जाएगा।


अन्य पोस्ट