महासमुन्द

अवैध धान परिवहन करते 8 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
31-Oct-2026 7:13 PM
अवैध धान परिवहन करते 8 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 31 अक्टूबर। जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं सुचारू बनाए रखने तथा अवैध धान परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सतत निगरानी व कार्रवाई की जा रही हैं। अवैध धान परिवहन करते 8 बिचौलियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

इसी क्रम में सरायपाली अनुविभागीय अधिकारी तेजपाल सिंह ध्रुव ने बताया कि अवैध धान परिवहन एवं बिचौलियों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने के उद्देश्य से कुल 8 जांच चौकियां स्थापित की गई हैं। इन जांच चौकियों के माध्यम से धान के अवैध परिवहन और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

अनुविभागीय दण्डाधिकारी सरायपाली श्री ध्रुव  से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अवैध रूप से धान का परिवहन करते पाए गए कुल 8 बिचौलियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 126, 135 एवं 170 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।


अन्य पोस्ट