महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 30 अक्टूबर। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय राज्यपाल पुरस्कार अलंकरण समारोह राजभवन रायपुर में 29 अक्टूबर को राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री व पदेन अध्यक्ष गजेंद्र यादव, राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह गोल्डी और राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (गाइडर) सरिता पांडेय सहित राज्य व जिला स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
समारोह में महासमुंद जिला प्रभारी के रूप में पूरी हरपाल (शा.उ.मा.वि. खल्लारी) ने हिस्सा लिया। साथ ही स्काउट विंग से फलेश साहू, सेंट फ्रांसिस हा. से. स्कूल पिथौरा, गाइड विंग से नीतू चन्द्राकर आशिबाई गोलछा शा उ मा वि महासमुन्द, रेंजर टीम से संध्या साहू रानी दुर्गावती ओपन टीम बागबाहरा ने अपने- अपने विंग का प्रतिधित्व किया। समारोह में विभिन्न जिलों से आए स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स और स्काउट मास्टर्स के साथ बेस्ट स्काउटर एवं बेस्ट गाइडर का सम्मान भी दिया गया, जिसमें महासमुंद जिले से लता वैष्णव सम्मानित हुईं।
राज्य संचालक मंडल के रूप में जिले के संतोष साहू, डीओसी गाइड लीनू चंद्राकर, डीओसी स्काउट शत्रुघ्न साहू और राजीव तिवारी ने अपनी सेवाएं दीं। समारोह में जिला मुख्य आयुक्त प्रलय थिटे, जिला उपाध्यक्ष आनंद साहू, जिला सहायक आयुक्त नंदकिशोर सिंहा, जिला संगठन आयुक्त गाइड जलवती साहू और मनीष शर्मा उपस्थित थे। महासमुंद का प्रतिनिधित्व करने पर स्काउट-गाइड के जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू, जिला शिक्षा अधिकारी बी.एल. देवांगन, जिला सचिव प्रमोद कन्नौजे, पंकज हरपाल और अन्य जिला पदाधिकारियों ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।