महासमुन्द

सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन
29-Oct-2026 7:30 PM
सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन

महासमुंद, 29 अक्टूबर। स्थानीय वार्ड क्रमांक 02 इमलीभांठा स्थित दशहरा मैदान के समीप सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने सभापति एवं वार्ड पार्षद जय देवांगन के साथ किया। इस अवसर पर नगर पालिका के सभापति, पार्षद और वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
 इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना नगर पालिका परिषद की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वार्ड 02 इमलीभांठा में सीसी रोड निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इस सडक़ के बनने से वार्डवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और विशेषकर वर्षा ऋतु में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्य गुणवत्ता के साथ समय.सीमा में पूरे किए जाएंगे और वार्डों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य जारी रहेगा। वार्ड पार्षद एवं सभापति जय देवांगन ने नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अध्यक्ष के सहयोग से वार्ड में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं।
इस अवसर पर सभापति ज्योति चंद्राकर, पार्षद नीरज चंद्राकर, चंद्रशेखर बेलदार, माखन पटेल, पीयूष साहू, विधायक प्रतिनिधि हफीज कुरैशी, पार्षद सुनैना ठाकुर, एल्डरमेन प्रभा साहू, मधु यदु, वार्डवासी पूजा साहू, ऊषा साहू, सीमा वैष्णव, छाया चंद्राकर, रोमिल चंद्राकर सहित अन्य उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट