महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 अक्टूबर। महासमुंद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खट्टी, आमकोनी, लभरा मार्ग निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति को लेकर बुधवार को क्षेत्र के ग्रामीणों ने महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा से मुलाकात कर अपनी मांग रखी।
ग्रामीणों ने सडक़ निर्माण की आवश्यकता बताते हुए जल्द से जल्द प्रशासकीय स्वीकृति दिलाने का आग्रह किया। ताकि क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर हो सके। इस पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सडक़ निर्माण से संबंधित प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और आवागमन को सुगम बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिग्विजय साहू, ग्रामीण मंडल महामंत्री माखन सिन्हा सहित बोरियाझर, बकमा,परसदा ख, खट्टी, लभराकला, पोटिया, आमाकोनी, तुसदा, डुमरपाली, खम्हरिया, जोगीडीपा, बोडराबांधा सहित क्षेत्र के अन्य गांव के सरपंच, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।