महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 29 अक्टूबर। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राष्ट्रीय प्रशिक्षण केन्द्र पंचमढ़ी में छग राज्य मुख्यालय द्वारा आयोजित पांच दिवसीय राज्य स्तरीय एडवेंचर शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
बागबाहरा के स्काउट गाइड एवं रोवर जिले के प्रभारी विजय कुमार सिन्हा, अर्चना तिवारी, रोहित शर्मा, एवं इंदु पटेल मार्गदर्शन में स्काउट गाइड के बच्चे शिविर में कठिन परिस्थितियों से जूझते हुए स्वयं की सुरक्षा और दूसरों की मदद कैसे करे सीख रहे है एवं पर्वतारोहण के दौरान पेश आने वाले मुश्किल हालात के बारे में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने ट्रेकिंग, जिप्सी राइड, प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण, बाधा गतिविधियाँ, टीम बिल्डिंग गेम्स, कैंप क्राफ्ट,मंकी ब्रिज, कमांडो ब्रिज, रॉक क्लाइंबिंग ,वोटिंग,जिप लाइन,शूटिंग आर्चरी, वोटिंग,
सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं विभिन्न साहसिक प्रशिक्षण गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता की।
कार्यक्रम में युवाओं को अनुशासन, आत्मनिर्भरता एवं सेवा के आदर्शों से जोडऩे का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। जिले से 24 स्काउट, 24 गाइड, 3 सर्विस रेंजर एवं जिसमे विकास खण्ड बागबाहरा से लुकेश्वरी निषाद,जानवी मानिकपुरी, प्रिया साहु,लक्ष्मी साह,देवेन्द्र निषाद,टेमन साहू,अतुल तुली, उमाशंकर पटेल सहित अन्य स्काउट गाइड भाग लिए है।