महासमुन्द

कलार महिला मंच का महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम 31 को
26-Oct-2026 7:13 PM
कलार महिला मंच का महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम 31 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 26 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ कलार समाज महिला मंच की ओर से आगामी 31 अक्टूबर को प्रदेश स्तरीय महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में चिकित्सा, इंजीनियरिंग, विधि, शिक्षा, प्रशासनिक सेवा और महिला एवं बाल विकास विभाग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं दे रही समाज की महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में विधायक संगीता सिन्हा मुख्य अतिथि होंगी। अध्यक्षता महिला मंच की प्रदेश अध्यक्ष प्रमिला पुनीत सिन्हा करेंगी। विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ कलार समाज के प्रदेश अध्यक्ष युवराज सिन्हा उपस्थित रहेंगे।

अतिविशिष्ट अतिथियों में बसना विधायक संपत अग्रवाल, खल्लारी विधायक द्वारिका यादव, महासमुंद विधायक राजु सिन्हा, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा और जिला पंचायत महासमुंद की सभापति रामदुलारी सिन्हा शामिल होंगी। साथ ही, समाज के प्रदेश पदाधिकारी, युवा मंच के प्रतिनिधि और विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

आयोजन के तहत महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और खेलकूद गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रतिभा सम्मान समारोह होगा, जिसके माध्यम से समाज की प्रतिभाशाली महिलाओं की उपलब्धियों को मंच प्रदान किया जाएगा और अन्य युवतियों को शिक्षा, रोजगार एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया जाएगा।


अन्य पोस्ट