महासमुन्द

वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान: कांग्रेस का पैदल मार्च, सौंपा ज्ञापन
22-Oct-2026 6:54 PM
वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान: कांग्रेस का पैदल मार्च, सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 22 अक्टूबर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान द्वारा वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान के अंतर्गत पैदल मार्च का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों और कार्यकर्ताओं को संविधान के अनुच्छेद 326 एवं मताधिकार के संबंध में जानकारी दी गई। आयोजन के समापन अवसर पर विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार  का  पुतला दहन किया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, जान मोहम्मद खान, इतवारी साहू, मुरलीधर मिश्रा, सुखलाल निषाद, दिगेश यादव, तुषार निषाद, अनिल यादव सहित अन्य पदाधिकारी व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट