महासमुन्द

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम की जयंती, कई आयोजन
19-Oct-2026 7:37 PM
पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम की जयंती, कई आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुन्द, 19 अक्टूबर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट महासमुंद में प्राचार्य अरुण प्रधान के मार्गदर्शन में विज्ञान गणित क्लब के द्वारा पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 95वीं जयंती मनाई गई। श्री कलाम के विज्ञान, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को छात्र अध्यापकों द्वारा सेमिनार के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

पीपीटी के माध्यम से वक्ताओं ने श्री कलाम के जीवन के विभिन्न पक्षों पर प्रकाश डाला।

 रंगोली, पोस्टर एवं विज्ञान मॉडल का प्रस्तुतीकरण भी डीएलएड के छात्र अध्यापकों द्वारा किया गया। प्राचार्य अरुण प्रधान, सहायक अध्यापक कौशलेष सिंह, सुलभा द्विवेदी, संतोष साहू, टेक राम सेन, किरण कन्नौजे, ईश्वर चंद्राकर, कार्यक्रम समन्वयक दुर्गा सिन्हा, सहायक प्राध्यापक तिलोत्तमा प्रधान सहित सभी फैकल्टी मेंबर्स उपस्थित थे।

सेमिनार में वैभव एवं लीलामृत प्रथम स्थान पर मुकेश पटेल द्वितीय एवं दामिनी चंद्राकर तृतीय स्थान पर रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अनु सिदार, द्वितीय खुमान ध्रुव, तृतीय स्थान पर मोनिका निषाद रहे।

 साइंस मॉडल प्रतियोगिता में ग्रुप क्रमांक 1 तीसरे स्थान पर ग्रुप क्रमांक 4 दूसरे स्थान पर एवं ग्रुप क्रमांक 7 प्रथम स्थान पर रहा।

 रंगोली प्रतियोगिता में ग्रुप क्रमांक 7 तृतीय ग्रुप क्रमांक 4 एवं 1 द्वितीय स्थान पर एवं ग्रुप क्रमांक 3 प्रथम स्थान पर रहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्र संघ पदाधिकारी वेणु ,राम, अजय, शिवा, रेनू, भूमिका, नमिता,पिंकी, कमलेश, चित्रेन आदि का योगदान रहा।


अन्य पोस्ट