महासमुन्द

फेडरेशन के टेकराम सेन फिर से जिला संयोजक
18-Oct-2026 7:33 PM
 फेडरेशन के टेकराम सेन फिर से  जिला संयोजक

महासमुन्द, 18 अक्टूबर। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा के निर्देशन पर प्रांतीय पर्यवेक्षक एवं महामंत्री कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन चन्द्रशेखर तिवारी,प्रांतीय पर्यवेक्षक पंकज पांडेय, आलोक मिश्रा, मनोज साहू एवं राजनारायण द्विवेदी के उपस्थिति एवं सदस्य संगठनों के जिला अध्यक्षों की रायशुमारी एवं सहमति पर टेकराम सेन को जिला संयोजक का पुन: दायित्व दिया गया है। महामंत्री चन्द्रशेखर तिवारी ने टेकराम सेन को फेडरेशन का जिला संयोजक नियुक्ति की घोषणा की।  उन्होंने कहा कि श्री सेन के नेतृत्व में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन महासमुंद नई ऊंचाईयों को प्राप्त करेगा। इस अवसर पर कर्मचारी नेता प्रमोद तिवारी, उमेश भारती गोस्वामी, कमलेश ध्रुव, एसपी ध्रुव, मनीष ठाकुर, भैयाराम चंद्राकर, चमन चंद्राकर, रेखराज शर्मा आदि ने बधाईयां दी हैं।


अन्य पोस्ट