महासमुन्द

विधायक ने देवी मंदिरों में पहुंच की पूजा-अर्चना
18-Oct-2026 7:31 PM
विधायक ने देवी मंदिरों में पहुंच की पूजा-अर्चना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुन्द, 18 अक्टूबर। नवरात्रि पर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में स्थित देवी मंदिरों में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस दौरान उन्होंने ग्राम बेमचा, कौंदकेरा, तुमगांव, भोरिंग, गढ़सिवनी और सिंघनगढ़ स्थित प्रमुख देवी मंदिरों में पहुंचे।

विधायक श्री सिन्हा ने सर्वप्रथम ग्राम बेमचा स्थित मां खल्लारी मंदिर में पहुंचकर माता के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात ग्राम कौंदकेरा में मां सोनई रूपई के दरबार में पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने तुमगांव में शीतला माता मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा ग्राम भोरिंग स्थित खल्लारी माता मंदिर में दर्शन कर क्षेत्रवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने गांव में विराजित माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसी क्रम में वे ग्राम गढ़सिवनी स्थित मां लज्जा दाई मंदिर पहुंचे। इसके पश्चात् वे ग्राम सिंघनगढ़ पहुंचे। इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि नवरात्रि का पर्व शक्ति की उपासना, आस्था और भक्ति का प्रतीक है। मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना से हमें शक्ति, साहस, सकारात्मक ऊर्जा और जनसेवा की प्रेरणा मिलती है।


अन्य पोस्ट