महासमुन्द
घर की बाड़ी में अजगर मिला, सकुशल जंगल में छोड़ा
16-Oct-2026 4:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 16 अक्टूबर। वन परिक्षेत्र बसना के अंतर्गत माधोपाली बीट के ग्राम लोहरिनडीपा में घर की बाड़ी में अजगर मिलने की सूचना पर वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसको सुरक्षित पकड़ा और सकुशल जंगल में छोड़ दिया।
14 अक्टूबर को ग्राम लोहरिनडीपा निवासी लोकेश पटेल के घर की बाड़ी में अजगर दिखाई देने पर उन्होंने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम (चौकीदार तिरथ प्रसाद मिश्रा, त्रिलोचन बरिहा, तुलाराम मैत्री एवं हीरा लाल साहू) ने मौके पर पहुंचकर सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू किया। पकड़े गए अजगर को किसी भी प्रकार का नुकसान पहुँचाए बिना सुरक्षित रूप से उसके प्राकृतिक आवास यानी जंगल में छोड़ दिया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे