महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 14 अक्टूबर। पीवी ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक समस्याओं का समाधान नहीं होने से नाराज राजस्व पटवारी संघ ने कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया है। संघ ने इस संबंध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। संघ का कहना है कि पूर्व में कई बार शासन और विभाग का ध्यान समस्याओं की ओर आकर्षित कराया गया। लेकिन अब तक ठोस समाधान नहीं निकला है।
पटवारियों का कहना है कि पीवी ऐप के माध्यम से कराए जा रहे फ सल के भौतिक सत्यापन के दौरान पटवारियों को कई तरह की तकनीकी और व्यावहारिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा डिजिटल क्रॉप सर्वे, एग्रीस्टैक पंजीयन, किसान पंजीयन, बकेट क्लेम में पटवारियों को व्यवहारिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
पटवारी संघ ने पीवी ऐप के जरिए फसलों के भौतिक सत्यापन में आ रही तकनीकी और व्यावहारिक समस्याओं का समाधान करने. कार्रवाई वापस लेने, वेतन विसंगति दूर करने और पदोन्नति संबंधी मांगों को लेकर आंदोलन की बात कही है। उनके आंदोलन में महासमुंद जिले में पांच पटवारियों के निलंबन का मुद्दा भी शामिल है।
उनका कहना है कि डिजिटल फसल सर्वेक्षण के तहत खेतों में बोई गई फसल और उसके रकबे का भौतिक सत्यापन किया जाता है। इस प्रक्रिया में देरी होने पर रिकॉर्ड में सुधार, फसल संबंधी जानकारी के सत्यापन और किसान पंजीयन से जुड़े काम प्रभाविता हो सकते हैं।
इसका असर उन किसानों पर अधिक पड़ सकता है, जिनके दस्तावेजों या दर्ज रकबे में सुधार की जरूरत है। हड़ताल लंबी चलने पर जमीन का नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, राजस्व अभिलेखों में सुधार और विभिन्न प्रमाणपत्रों के लिए जरूरी प्रतिवेदन जैसे कामों में देरी हो सकती है। आय,जाति और निवास प्रमाणपत्रों की प्रक्रिया भी वहां प्रभावित हो सकती है, जहां पटवारी की जांच या रिपोर्ट जरूरी है।
पटवारियों के आंदोलन का असर किसानों आम नागरिकों के राजस्व संबंधी कार्यों पर के फसल सत्यापन, किसान पंजीयन और पडऩे की संभावना है। धान खरीदी की तैयारियों के बीच डिजिटल फसल सर्वेक्षण और गिरदावरी का काम महत्वपूर्ण होने से किसानों की चिंता बढ़ सकती है।