महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 13 अक्टूबर। अग्रवाल सभा बागबाहरा के तत्वावधान में अग्रसेन भवन में महाराजा श्री अग्रसेन जयंती पर्व के अवसर पर पूजन एवं आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव शामिल हुए। उन्होंने महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर समाज के लोगों ने विधि-विधान से पूजन और आरती में भाग लिया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और समाजजनों ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को याद किया। महाराजा अग्रसेन को समाज में समानता, सहयोग, सेवा और व्यापारिक नैतिकता की परंपरा से जोडक़र देखा जाता है। उनकी जयंती पर आयोजित ऐसे कार्यक्रम सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं।
विधायक द्वारिकाधीश यादव की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन के दौरान समाज की एकजुटता और परंपराओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लखबीर सिंह छाबड़ा, गणेश शर्मा, नवनीत सलूजा, गिरीश पटेल, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष ऋषि अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष मनोज अग्रवाल और संजय अग्रवाल सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।