महासमुन्द

गांजा संग 3 बंदी
12-Oct-2026 7:34 PM
गांजा संग 3 बंदी

महासमुन्द,12 अक्टूबर। एन्टी नारकोटिक टास्क फ ोर्स एवं थाना पटेवा पुलिस ने घर में बिक्री हेतु रखे अवैध गांजा के साथ 3 लोकल सेलर को गिरफ्तार कर उनसे 3.960 किलो गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की कीमत 1लाख,98 हजार रुपए आंकी गई है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम झलप के टिकरापारा में परसराम के घर में दबिश दी और गांजा बरामद कर आरोपी परसराम यादव 66 साल और उनकी पत्नी हीराबाई यादव 62 वर्ष, पुत्र बसंत यादव उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार किया है।   घटनास्थल पर स्टील पेटी के अंदर मिले 2लाख,81 हजार नगदी रकम एवं 02 नग मोबाइल, स्टील का तराजू, एक पीतल का 20 ग्राम वाली बाट कीमती 1500 रुपए भी गवाहों के सामने बरामद किया गया है।

 


अन्य पोस्ट